शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 162.23 अंक की गिरावट के साथ 40,979.62 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,798.98 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 66.85 प्वाइंट नीचे 12,031.50 पर हुई। इंट्रा-डे में 11,990.75 का निचला स्तर छुआ था।
एनएसई पर मेटल इंडेक्स में 3% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 40 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 3.02% लुढ़क गया। ऑटो इंडेक्स में 2.53% गिरावट आ गई।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
| शेयर | गिरावट |
| महिंद्रा एंड महिंद्रा | 7.15% |
| जी एंटरटेनमेंट | 7.15% |
| टाटा स्टील | 5.91% |
| ग्रासिम | 4.29% |
| इन्फ्राटेल | 3.39% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
| शेयर | बढ़त |
| यूपीएल | 4.77% |
| बजाज फाइनेंस | 1.62% |
| कोटक बैंक | 1.21% |
| टीसीएस | 0.77% |
| रिलायंस इंडस्ट्रीज | 0.60% |